By: एजेंसी | Updated at : 01 Jan 2017 09:38 PM (IST)
नई दिल्ली: पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध लोगों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट को आज हैक कर लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द और भारत विरोधी सामग्री से इसे विरूपित कर दिया.
अधिकारियों ने कहा कि हैकिंग का प्रयास आज देखा गया और यूआरएल-डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनएसजी डॉट जीओवी डॉट इन को यहां अपने मुख्यालय से आतंकवाद निरोधक बल ने तुरंत ब्लॉक कर दिया.
हैकरों ने अपनी पहचान ‘एलोन इंजेक्टर’ के तौर पर बताई और वेबसाइट के होमपेज पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैकिंग के प्रयास पाकिस्तान से संबद्ध हैकरों ने किए हो सकते हैं. हालांकि, वे अब भी इस संबंध में ठीक-ठीक विवरण का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं.
‘ब्लैक कैट’ कमांडो से जुड़ी वेबसाइट का यहां एनएसजी मुख्यालय से रख-रखाव किया जाता है और बल, उसके उद्भव और अभियानों के बारे में बुनियादी सूचना देता है. मामले को नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर के नोटिस में लाया गया है और ‘‘उपचारात्मक कार्रवाई’’ प्रक्रिया में है. प्रतिष्ठित कमांडो बल की स्थापना 1984 में की गई थी.
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?